फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Hit and Run: नशे में धुत ऑडी ड्राइवर का कहर, दिल्ली में फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को रौंदा

Sun, 13 Jul 2025 04:15 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

वसंत विहार इलाके में शनिवार देर रात नशे में धुत एक तेज रफ्तार ऑडी कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी कार एक ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने कार चालक शेखर (40) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इसी बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच के दौरान ही पुलिस को पता चला कि एक ऑडी कार ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कार नंबर के जरिए पता चला कि यह वही कार है, जिसने फुटपाथ पर लोगों को कुचला है, पुलिस ने कार चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें