अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के स्मॉग से निपटने के लिए कमर कस ली है। सरकार अब एंटी स्मॉग गन के जरिए जहरीली हवा से निपटने की कोशिश कर रही है। स्मॉग से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने बुधवार को आनंद विहार में एंटी-स्मॉग गन का ट्रायल किया। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है ये एंटी स्मॉग गन और ये कैसे दिलाएगी प्रदूषण से निजात।