दिल्ली में बारिश जारी है इस बीच मौसम में बदलाव होने के बीच दिल्ली समेत तमाम इलाकों में चिंता बढ़ती नजर या रही है, नोएडा और गाजियाबाद में यमुना नदी के खतरे के निशान के करीब पहुंचने के कारण बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है. दिल्ली सरकार ने इस स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और साथ ही निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है. इस बीच दिल्ली सीएम ने सरकार की तैयारियों को लेकर जानकारी दी हैदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया है कि सरकार बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार और इसके लिए हर इंतजाम कर लिए गए है.
राजधानी में सितंबर का पहने दिन झमाझम बारिश के बीच कई जगह जलभराव और यातायात जाम से बड़ी संख्या में लोग जूझे और परेशान हुए। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली और शाहदरा जैसे इलाकों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। ड्रेनेज सिस्टम की खामियां फिर बारिश में उजागर हो गईं और नालों और सीवर के ओवरफ्लो होने से कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। कई लोगों के घरों में भी पानी घुस गया और कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बता दे की दिल्ली के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में प्रशासन ने बाढ़ की हालात को देखते हुए निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है. इसलिए यहां रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने का भी काम किया जा रहा है. दिल्ली सरकार ने केंद्रीय जल आयोग के साथ समन्वय स्थापित कर सेंट्रल फ्लड कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी कर रही है. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि लोगों को ज्यादा चिंता करने की जरूरी नहीं है,