फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rekha Gupta Attack: दिल्ली CM तक कैसे पहुंचा हमलावर? जानें सीएम की सुरक्षा की बड़ी बातें

Wed, 20 Aug 2025 01:46 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. सरकारी बंगले पर जब सीएम रेखा गुप्ता जनसुनवाई कर रही थीं, तब एक शख्स ने अचानक उन पर हमला कर दिया. आरोपी ने पहले सीएम पर पत्थर फेंका और फिर थप्पड़ मारने की कोशिश भी की. हालांकि इस हमले में सीएम रेखा गुप्ता को किसी भी तरह की चोट नहीं पहुंची. पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया और अब पूछताछ जारी है. ऐसे में सवाल है कि सीएम रेखा गुप्ता किस सिक्योरिटी घेरे में रहती हैं और उन्हें कौन सी कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी भी मिली थी. जून महीने में गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में एक कॉल के जरिए ये धमकी दी गई थी. इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई थी. इस घटना के बाद दिल्ली की सीएम की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. बाद में इस मामले में 30 साल के एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया था.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी, लेकिन पहले से ही प्रोटोकॉल के हिसाब से उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. गृह मंत्रालय की येलो बुक के हिसाब से वीआईपी और वीवीआईपी के लिए सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम होता है. जिसमें दिल्ली के सीएम की सिक्योरिटी भी शामिल है, हालांकि खतरे को देखते हुए इस सिक्योरिटी कवर को बढ़ाकर Z+ भी किया जा सकता है. गृह मंत्रालय की येलो बुक में देश की वीआईपी और वीवीआईपी पर्सनैलिटीज की सुरक्षा व्यवस्था का जिक्र होता है. देश के खास व्यक्तियों को अलग-अलग तरह की सुरक्षा मिलती है. इसमें X, Y, Z, Z+ और SPG सिक्योरिटी शामिल हैं. 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें