फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Cloud burst Update: देहरादून में कुदरत का कहर, फंसे कई पर्यटक, बढ़ा मौत का आंकड़ा | Rain

Thu, 18 Sep 2025 01:48 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

दून घाटी में आई आपदा के दौरान लापता हुए पांच और लोगों के शव मिले हैं। इनमें से तीन शव देहरादून में और दो शव सहारनपुर के मिर्जापुर में यमुना नदी से बरामद किए गए। इसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। वहीं अब भी 23 लोग लापता हैं। इनमें सहारनपुर के छह मजदूर भी शामिल हैं, जो फुलेत गांव में काम कर रहे थे। एसडीआरएफ की टीमें फुलेत और आसपास के कई गांवों में बुधवार सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। दूसरी ओर, तूफान और बारिश से टूटी सड़कों और पुलों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के कर्मचारी दिनभर काम में जुटे रहे। मसूरी जाने वाले दोनों रास्ते दूसरे दिन भी बंद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें