चीन का रुख बदल गया है। उसने बताया कि वह भारत की तीन बड़ी जरूरतें पूरी करने जा रहा है। इनमें फर्टिलाइजर्स और रेयर अर्थ मैटेरियल्स की सप्लाई शामिल हैं। साथ ही वह इंडिया को टनल बोरिंग मशीन भी देगा।भारत और चीन के रिश्तों में नया मोड़ आया है। चीन ने भारत को भरोसा दिलाया है कि वह उर्वरक, रेयर अर्थ और टनल बोरिंग मशीनों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। यह आश्वासन चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को दिया। बता दें कि चीन के विदेश मंत्री सोमवार को दो दिन के दौरे पर भारत पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों नेताओं की बातचीत में आर्थिक और व्यापारिक मुद्दे, धार्मिक यात्राएं, लोगों के बीच संपर्क, नदियों का डाटा साझा करना, सीमा व्यापार और आपसी सहयोग जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।