500-1000 के नोट बंद होने के बाद गुरुवार को पहले दिन बैंक खुले। नोट जमा करने और बदलने को लेकर कानपुर और चंडीगढ़ में बैंकों के सामने लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।सुबह से ही बैंकों के बाहर तक लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं। हर कोई पहले अपने नोट एक्सचेंज करना चाहता है। जिसके लिए सभी अपने अपने फॉर्म भरते नजर आए। लेकिन बैंक के अंदर से लेकर बाहर तक लगी लोगों की भीड़ की वजह से आम लोगों के साथ बैंक कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।