पश्चिम बंगाल में कुर्बानी को लेकर सियासत और बयानबाजी तेज हो गई है। एजेयूपी प्रमुख हुमायूं कबीर के विवादित बयान के बाद अब नखोदा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद शफीक कासमी ने लोगों से कानून के दायरे में रहकर त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केवल उन्हीं जानवरों की कुर्बानी दी जाए, जिनकी अनुमति कानून देता है। साथ ही उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी उठाई। मौलाना ने कहा कि ईद की नमाज और कुर्बानी पूरी शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ होनी चाहिए। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने इस बार ईद पर कुर्बानी को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी बीच हुमायूं कबीर के बयान पर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में बहस तेज हो गई है।