फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cough Syrup: वाराणसी में कफ सिरप तस्करी का पर्दाफाश, हजारों शीशियां बरामद | UP News

Wed, 10 Dec 2025 02:21 PM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

कोडिन युक्त नशीले कफ सिरप इन दिनों चर्चा में है अब तस्करी और अवैध भंडारण के मामले में इन दिनों यूपी एसटीएफ और एसआईटी तेजी से कार्रवाई कर रही है. फरार चल कोडिन सिरप के सप्लायर शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इन सब के बीच मंगलवार को वाराणसी में हजारों शीशी कफ सिरप खुफिया गोदाम से बरामद हुई है.। जानकारी के अनुसार, एसआईटी टीम को सूचना मिली थी कि करीबियों के नेटवर्क के जरिए चल रहा यह गोदाम तीन महीने पहले किराए पर लिया गया था। राहुल नाम का युवक इस जगह को किराए पर लेकर यहां ‘झोले’ का कारोबार दिखाया था, जबकि कमरे को हमेशा बंद रखा जाता था। मौके पर पहुंची टीम ने अंदर से लगभग  30 हजार शीशियां बरामद कीं, जिनकी MRP 211 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से कुल कीमत करीब 63 लाख रुपये आंकी गई है। जांच में सामने आया कि यह गोदाम कफ सिरप तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल के नेटवर्क से जुड़ा है। बरामद माल उसी खेप का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसे कुछ दिन पहले रोहनिया के एक जिम से भी पकड़ा गया था। एसआईटी की प्राथमिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इस गोदाम का संचालन मनोज कुमार यादव के स्टैंड से होता था, जो औसानगंज का रहने वाला बताया जा रहा है। मनोज, शुभम जायसवाल का करीबी बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से भाग गया। कुछ दिन पहले गिरफ्तार हुए आजाद जायसवाल की गाड़ी इसी गोदाम के पास खड़ी मिली थी। इसी सुराग के आधार पर एसआईटी ने लोकेशन की पुष्टि करने के बाद छापेमारी की। टीम अब फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, जबकि गोदाम से बरामद कार्टून, रैपर और संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। एडीसीपी टी. सरवणन ने बताया कि यह कफ सिरप तस्करी नेटवर्क के बड़े सिंडिकेट से जुड़ी हो सकती है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर कोडीन युक्त कफ सिरप किस चैनल के माध्यम से वाराणसी में पहुंच रहा था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। टीम ने गोदाम को सील कर दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरे मामले में कई और गिरफ्तारी होने की संभावना जताई जा रही है।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें