रायपुर अधिवेशन में कांग्रेस ने कहा है कि विपक्षी एकता के लिए वह कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है। क्षेत्रीय दल भी कांग्रेस से ऐसी ही अपेक्षा रखते हैं, लेकिन प्रश्न है कि कई राज्यों की ड्राइविंग सीट पर बैठे क्षेत्रीय दल कांग्रेस से किस हद तक और कितनी कुर्बानी की मांग कर सकते हैं।