कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके पहले सूबे में तेजी से सियासी समीकरण भी बदल रहे हैं। टिकट बंटवारे को लेकर राजनीतिक दलों में उठापटक तेज है, जिन्हें टिकट नहीं मिला वो नई राह तलाश रहे हैं। जिन्हें टिकट मिल गया वो चुनाव की तैयारियों में जुट गए। पिछले कुछ दिनों की गतिविधियों पर नजर डालें तो इस बीच कई बड़े उलटफेर हुए।