फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का आरोप- 'असम सरकार कोशिश कर रही है कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' सफल न हो'

Thu, 18 Jan 2024 06:38 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने असम की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया हैं। जयराम रमेश ने पत्रकारों से बात करते हुए जानकारी दी कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में कुल 7 दिन तक रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, "असम की BJP सरकार यह कोशिश कर रही है कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' सफल न हो, जिसके लिए कई बाधाएं हमारे सामने खड़ी कर दी गई हैं। लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि असम के युवा, महिलाएं और सभी वर्ग के लोग 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का संदेश सुनेंगे और साथ देंगे।"
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें