फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा में पैसे देकर एक्टर्स लाने के आरोप पर कांग्रेस ने किया पलटवार

Wed, 23 Nov 2022 04:18 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में अब तक कई दिग्गज लोग शामिल हो चुके है। राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी, जो अब महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश जा चुकी है। इसी बीच, राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कुछ कलाकार भी शामिल हुईं। जिनमें पूजा भट्ट, पूनम कौर, सुशांत सिंह, अमोल पालेकर, रिया सेन, रश्मि देसाई समेत कई और अभिनेता-अभिनेत्री शामिल हैं। अब इसे लेकर सियासत भी तेज हो गई है। बीजेपी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल होने के लिए बॉलीवुड स्टार को पैसे दिए गए।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें