महाराष्ट्र में शिवसेना और NCP में हुई टूट के बाद अब कांग्रेस अपने विधायकों को सहेजे रखने की कवायद में जुट गई है. कांग्रेस विधायकों पर मंडरा रहे खतरे को भांपते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाराष्ट्र के आला नेताओं की दिल्ली में बैठक बुलाई है.