कांग्रेस ने आने वाले विधानसभा से लेकर लोकसभा के चुनाव में फ्रंट फुट पर खेलने के लिए 'गारंटी वाली योजना' का मेगा प्लान बनाया है। इस योजना के मुताबिक, कांग्रेस अब हर राज्य में हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की तरह उन योजनाओं को चुनाव में सबसे आगे रखने जा रही है, जिसके चलते राज्यों में सरकार बनी।