कांग्रेस के भारत बंद के दौरान जगह-जगह विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल में बेतहाशा हो रहे इजाफे के विरोध में प्रदर्शन कर रही कांग्रेस ने बीजेपी और केन्द्र की मोदी सरकार को मुनाफाखोर कंपनी करार दिया है। आइये आपको सुनाते हैं कांग्रेस की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी, रणदीप सुरजेवाला और मीरा कुमार ने पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी को लेकर किए जा रहे भारत बंद पर क्या राय रखीं।