फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mani Shankar Aiyar: मणिशंकर अय्यर पर भड़के कांग्रेस नेता, पवन खेड़ा समेत इन नेताओं ने सुनाई खरी-खोटी

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 16 Feb 2026 04:58 PM IST

Mani Shankar Aiyar: केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की तारीफ करने और फिर से सीएम बनने का दावा करके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर अब अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ चुके हैं। दरअसल, तिरुवनंतपुरम में रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विजयन की मौजूदगी उन्होंने कहा कि पिनरई विजयन केरल के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उनके इस बयान के बाद सियासी भूचाल आ गया, जिसके बाद पार्टी नेताओं ने उनके इस बयान की आलोचना की। मणिशंकर अय्यर के इस बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

मणिशंकर अय्यर के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "मणिशंकर अय्यर कौन हैं? मैं मणिशंकर अय्यर को नहीं जानता। मैं जानता हूं कि एक समय था जब वह कांग्रेस में थे, और वह एक सीनियर नेता थे। उनकी बहुत इज्जत है। लेकिन जहां तक कांग्रेस के बारे में उनकी टिप्पणी का सवाल है, वह बेमतलब है। वह अब कांग्रेसी नहीं हैं। उनके पास कोई पद या कोई पोर्टफोलियो नहीं है। आप उनसे क्यों नहीं पूछते कि वह क्या कह रहे हैं और इसका क्या मतलब है?"

उदित राज के अलावा कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और महासचिव व संचार प्रभारी जयराम रमेश ने भी अय्यर की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। पवन खेड़ा ने कहा, “मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ साल से कांग्रेस से कोई संबंध नहीं रहा है। वे पूरी तरह से अपनी निजी हैसियत से बोलते और लिखते हैं।” वहीं, जयराम रमेश ने दावा किया कि केरल वाम मोर्चे को हराकर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को सत्ता में वापस लाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें