फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की छोटी सी गलती भारत जोड़ो यात्रा को पड़ी भारी

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 03 Nov 2022 04:49 PM IST

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं का एक बड़ा हुजूम चलता हुआ दिखाई दे रहा है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी रोजाना सैकड़ों लोगों से मिल रहे हैं, कांग्रेस के सहयोगी संगठन भी इसमें काफी सक्रिय हैं। भारत जोड़ो यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही हैं, कांग्रेस जमीन से लेकर सोशल मीडिया तक इस यात्रा को सफल बनाने के प्रयास में जुटी हुई है। कांग्रेस की तरफ से इसको हर स्तर पर सफल बनाने की कवाय़द जारी है। कांग्रेस के नेता भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए यात्रा को लेकर कुछ न कुछ शेयर करते ही रहते हैं। इस बीच, तेलंगाना में कांग्रेस नेता रोहिन रेड्डी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर किए गए अपने एक ट्वीट में 'जोड़ो' के बजाय 'तोड़ो' शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे कांग्रेस पार्टी को शर्मसार होना पड़ा।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें