फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के 40 स्टार लेकिन ये दो चेहरे बने सबसे बड़ी ताकत!

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 20 Apr 2023 03:44 PM IST

कर्नाटक में होने विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन का समय बाकी है। वहीं, कांग्रेस ने आगामी कर्नाटक चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने बीजेपी से आए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को भी स्टार प्रचारक बनाया है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची मे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया, जगदीश शेट्टार, शशि थरूर और अन्य के नाम हैं। साथ ही, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन, राजयसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं, काफी समय से कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों से दूर चल रहे राज बब्बर और दिव्या सपंदना को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह मिली है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें