फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress CWC Meeting: Bihar में बैठक पर क्या बोले कांग्रेसी नेता? Pappu Yadav। Bihar Election 2025

Wed, 24 Sep 2025 10:05 AM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम


बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम अरसे बाद इस साल धीरे-धीरे चर्चा में आया। आजादी के बाद लंबे समय तक बिहार में कांग्रेस की सरकार रही, तब तक सदाकत आश्रम खबरों में रहता था। इस सदी में इतनी चर्चा पहली बार इसी साल हो रही है। राहुल गांधी पटना आ-जा रहे। आज तो उन्होंने कांग्रेस कार्यसमिति की यहीं बैठक भी रख दी है। बिहार चुनाव से पहले हो रही इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कुछ ही नेताओं को प्रवेश मिलेगा। कांग्रेस कार्यसमिति में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा 85 सदस्य हैं। इनमें चार बिहारी हैं। जानें कांग्रेस के नेताओं ने क्या-क्या कहा? बिहार में कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव कहते हैं, "...यह बिहार में कांग्रेस के लिए गर्व की बात है। बिहार कांग्रेस की ओर देख रहा है, और कांग्रेस बिहार की ओर देख रही है..." वहीं कांग्रेस नेता मीरा कुमार का कहना है, "कांग्रेस और बिहार की जनता के लिए यह बेहद अहम दिन है। सीडब्ल्यूसी की बैठक लंबे समय के बाद बिहार में हो रही है। इससे कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी..."


राहुल गांधी कुछ ही देर में पटना पहुंचेंगे। इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार षड्यंत्र कर वोट चोरी कर रही है। चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर जनता के साथ साजिश रच रही है। देश की संपति को लूटकर अदानी को दे रही है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय सदाकत आश्रम के अंदर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। बाहर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ता की भीड़ है। बिना पास किसी भी नेता को इंट्री नहीं है। आश्रम के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई हैं ।


आज कांग्रेस के लिए खास दिन है। क्योंकि देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद पहली बार बिहार में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित हो रही है। बैठक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत देशभर से 150 से अधिक वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल होंगे। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज CWC की बैठक हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेता पटना पहुंच चुके हैं। इस कार्यक्रम से हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। 


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें