कर्नाटक में जो हो रहा है उससे पूरा देश वाकिफ है। सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राज्यपाल ने बीजेपी के बीएस यदुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई और 15 दिन में बहुमत साबित करने का मौका दिया है। अब बीजेपी की इस चाल को कांग्रेस गोवा में अपनाने जा रही है। कांग्रेस ने गोवा के गवर्नर को सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का न्योता देने की बात की है।