गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में हुई बच्चों की मौत को लेकर योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से सही तथ्य रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि मीडियो मौत के सही आंकड़े सामने रखे। तथ्यों को सही तरीके से जनता के सामने रखा जाए। सीएम ने ये भी कहा मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। किसी भी सूरत में घटना के दोषियों को रोका नहीं जाएगा।