उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीएम नरेंद्र मोदी की तरह साफ सुथरी सरकार देने की कोशिशों पर उनके मंत्री ही पानी फेरते दिख रहे हैं। यूपी की सत्ता संभालते ही सीएम ने सभी मंत्रियों को 15 दिनों के अंदर अपनी संपत्ति का ब्योरा देने का फरमान सुनाया था लेकिन अब तक सिर्फ 13 मंत्रियों के ही अपनी संपत्ति का ब्योरा देने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी ने फिर से पत्र लिखकर सभी मंत्रियों को 19 अप्रैल तक ब्योरा देने का अल्टीमेटम दे दिया है।