फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के सपोर्ट में उतरे सीएम विजय? रद्द किया खास प्रोजेक्ट

Mon, 24 Aug 2026 06:01 PM IST
Ajeet Yadav वीडियो टीम/ अमर उजाला डॉट कॉम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सोमवार को विधानसभा में बड़ा एलान किया कि उनकी सरकार परंदूर में नया एयरपोर्ट बनाने के लिए उठाए गए कदमों को रोक देगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित परियोजना से कृषि भूमि प्रभावित होने और किसानों व स्थानीय निवासियों की आजीविका पर असर पड़ने की आशंका है। विजय ने कहा कि चेन्नई के मौजूदा मीनांबक्कम एयरपोर्ट की सालाना करीब तीन करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता है। शहर की बढ़ती जरूरतों, औद्योगिक विकास और माल ढुलाई में वृद्धि को देखते हुए नए एयरपोर्ट की जरूरत है, लेकिन इसके लिए ऐसी जगह चुनी जानी चाहिए जहां कृषि भूमि और रिहायशी इलाकों पर न्यूनतम असर पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें