CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 'संसद मार्च' में भारी बवाल देखने को मिला। इतना ही नहीं आंदोलन में पहुंची भीड़ ने कई पत्रकारों के साथ भी बदसलूकी की। भीड़ ने सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। कहा जा रहा है कि इस दौरान 60 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए। प्रदर्शनकारियों पर भी पथराव का आरोप लगा। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारियों के पथराव में कई अफसरों समेत 118 से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।