फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में लावारिस शवों का वारिस बन ईसाइयों ने दिया कंधा

राहुल शुक्ला, अमर उजाला टीवी/ कानपुर Updated Tue, 10 Jan 2017 06:49 PM IST

कानपुर में समाज कल्याण सेवा समिति की तरफ से चलाए जा रहे कंधा दान अभियान में ईसाई समुदाय के लोगों ने दो लावारिस शवों को कंधा दान दिया। इस अभियान में अपना योगदान देने के लिए ईसाई धर्म के कई पादरी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और लावारिस शवों की आत्मा की शांति के लिए प्रभू यीशू मसीह से प्रार्थना की।इसके बाद फूल माला चढ़ाकर शव को अंतिम विदाई दी गई, और आखिर में दोनों शवों का विद्युत शवदाह में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को जाति और धर्म से ऊपर उठकर एक दूसरे के काम आना चाहिए।
 
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें