चीनी सैनिकों के भारतीय इलाके में घुसपैठ की खबर एक बार फिर सुर्खियों में है। आईटीबीपी द्वारा गृह मंत्रालय को दी गई एक रिपोर्ट से पता चला है कि चीनी सैनिकों ने पिछले एक महीने में 20 बार घुसपैठ की कोशिशें कर चुके हैं। हैरानी की बात ये है कि पैंगोंग झील के पास 3 जगहों पर चीनी सेना ने घुसपैठ की। बताया जा रहा है कि इस दौरान चीनी सैनिक 6 किलोमीटर अंदर घुस आए।