पुतिन का भारत दौरा काफी चर्चा में रहा इसी बीच रूसी राष्ट्रपति के दौरे पर अब चीन का बयान भी सामने आया है, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा को लेकर चीन ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि भारत, रूस और चीन बड़ी विकासशील अर्थव्यवस्थाएं हैं और ग्लोबल साउथ के अहम साझेदार हैं।
उन्होंने कहा कि इन तीन देशों के बीच अच्छे संबंध बनाए रखना न केवल आपसी हितों के लिए जरूरी है, बल्कि यह क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर शांति, स्थिरता और समृद्धि को भी मजबूत करेगा।