फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Pakistan के बीच संघर्ष विराम लागू, पड़ोसी ने लगाई गुहार

Sat, 10 May 2025 08:26 PM IST
आदर्श वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। लेकिन अब, 7 मई को भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद, दोनों देशों ने आखिरकार संघर्षविराम पर सहमति जता दी है। इस कदम से न सिर्फ सीमा पर शांति लौटने की उम्मीद बढ़ी है, बल्कि यह भारत की कूटनीतिक और सैन्य दृढ़ता का प्रमाण भी है।

पहलगाम के बैसरन इलाके में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले में विदेशी नागरिकों की मौत और बड़ी संख्या में घायल पर्यटकों की खबर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हलचल मचा दी। भारत ने इसका जवाब ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए दिया – एक सटीक, तेज़ और निर्णायक सैन्य कार्रवाई जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें