केंद्रीय मंत्री की कार ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के गेट पर 2 मिनट क्या रुकी मंत्री जी के साथ चल रहे सुरक्षागार्डों का पारा चढ़ गया। सुरक्षाकर्मियों ने तीन गार्ड को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। लेकिन ये सारी घटना सोसायटी के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गयी है। हालांकि महेश शर्मा के माफी मांगने के बाद सोसायटी ने अपनी शिकायत वापस ले ली है।