कानपुर में नामांकन के आखिरी दिन भी शिव सेना के एक प्रत्याशी जितेंद्र अपना नामांकन नहीं करा पाए। जितेंद्र ने अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि नामांकन के लिए वो वक्त से पहले कलक्ट्रेट पहुंच गए थे लेकिन अधिकारियों ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नही दी और जानबूझकर नामांकान दाखिल नहीं करने दिया।