वाराणसी में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के व्यापारियों ने बैठक की। बैठक में सर्राफा व्यापारी के यहां हुई दस करोड़ की लूट के मुद्दे को लेकर व्यापारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस और प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही लुटेरों और लूटे गए माल की बरामदगी नहीं हुई तो व्यापारी संगठन ‘बनारस बंद’ का आह्वान करेंगे।