ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में दसवें दिन भी हापुड़ का सर्राफा बाजार बंद रहा। ड्यूटी हटाए जाने के मांग को लेकर सर्राफा कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और वित्त मंत्री अरुण जेटली को काला नाग बता पुतला फुंका । व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि जब एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाती उनका विरोध जारी रहेगा।