साल के आम बजट में केंद्र सरकार किसानों पर मेहरबान दिखी । बजट में सरकार ने किसानों पर जमकर योजनाओं की बरसात करी। सरकार ने माइक्रो सिंचाई फंड के लिए 5000 करोड़ रुपये का फंड,डेयरी उद्योग के लिए नाबार्ड के जरिए 8 हजार करोड़ रुपये ,दुग्ध पैदावार के लिए 300 करोड़ का शुरुआती फंड जैसी कई बड़ी स्कीमें लॉन्च की।