इलाहाबाद में बीएसपी कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस का घेराव कर चुनावों में EVM के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने EVM मशीन में गड़बड़ी की थी जिससे उनकी जीत हुई। इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए चुनावों में बैलेट पेपर का इस्तेमाल होना चाहिए।