प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई सोम मोदी ने रविवार को पीएम के संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वो यहां लोगों से मिलने आए हैं। उन्होंने एक कार्यकर्ता के घर चाय पी। बीजेपी के पूर्व मंत्री अमरनाथ का हालचाल लेने उनके घर भी गए। हालांकि उन्होंने किसी भी तरह का राजनीतिक बयान देने से इंकार कर दिया।