फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

British F-35 Fighter Jet Video: 21 दिन से खराब पड़ा 940 करोड़ का F-35 फाइटर जेट

Mon, 07 Jul 2025 01:27 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

ब्रिटेन की रॉयल नेवी का एफ 35बी स्टेल्थ फाइटर जेट जो पिछले तीन हफ्तों से तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर खराबी के कारण खड़ा था, अब उसे रनवे से हटाकर हैंगर में शिफ्ट कर दिया गया है. एफ 35 बी के हैंगर में शिफ्टिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब जेट को भारत में ही ठीक किया जाएगा या वापस ब्रिटेन भेजा जाएगा, इसका फैसला एक नई इंजीनियर टीम करेगी, जो एयरबेस ए 400 एम एटलस विमान से भारत पहुंच चुकी है. अगर मरम्मत संभव नहीं हुई तो इसे खोलकर सी 17 ग्लोबमास्टर सैन्य विमान से वापस ले जाया जाएगा. एफ 35बी की कीमत 110 मिलियन डॉलर यानी करीब 900 करोड़ रुपये से ज्यादा है और इसे दुनिया के सबसे महंगे फाइटर जेट्स में गिना जाता है. इसमें इस्तेमाल की गई स्टेल्थ तकनीक को बेहद गोपनीय माना जाता है. जेट के हर हिस्से को खोलने और पैक करने की प्रक्रिया ब्रिटिश मिलिट्री की सख्त निगरानी में होती है. साल 2019 में पहली बार एक एफ 35 को पंख हटाकर सी 17 विमान से फ्लोरिडा से यूटा भेजा गया था. ऐसे किसी भी ऑपरेशन में हर पुर्जे को सुरक्षा कोड दिया जाता है ताकि तकनीकी चोरी रोकी जा सके. स्टेल्थ तकनीक लीक होने से सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं. दरअसल तकनीकी खराबी के कारण लगभग एक महीने से यहां फंसे ब्रिटिश रॉयल नेवी के एफ 35 लड़ाकू विमान को रविवार को मरम्मत के लिए निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किया गया. मरम्मत करने के लिए विशेष रूप से आई ब्रिटिश इंजीनियर की टीम खामी का आंकलन करेगी.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें