देश में बीते कुछ दिनों में अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस हुए. यही वजह है कि भूकंप को लेकर लोगों के भीतर डर देखा जा रहा है. अब जम्मू-कश्मीर से भूकंप को लेकर खबर सामने आई है. यहां सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि भूकंप घाटी के क्षेत्र में आया है. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। यह झटका सुबह करीब 5:35 बजे आया, जिससे लोग नींद से जाग गए। भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) पटन इलाके में बताया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के नुकसान या जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांत रहने और सतर्क रहने की अपील की गई है। बता दे की ठंड के बीच जम्मू-कश्मीर में इस समय भीषण ठंड का कहर भी देखने को मिल रहा है. इसके अलावा कई इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है. ऐसे में इस भूकंप ने लोगों को परेशान कर दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड में लोगों को तड़के सुबह घरों से बाहर निकलना पड़ा।