फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC Election Results: नवनिर्वाचित पार्षदों से मिले शिंदे, तैयार हुआ नया प्लान मेयर पद पर होगा बड़ा खेला?

Mon, 19 Jan 2026 03:30 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

पार्टी के नए चुने गए कॉर्पोरेटरों से मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैंने नए पार्षदों को बधाई दी है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मैंने उन्हें अपने वार्ड में सफाई और पानी की समस्या पर ध्यान देने का निर्देश दिया है। उन्हें अपने-अपने वार्ड में सफाई और ओवरऑल डेवलपमेंट पर ध्यान देना चाहिए। मुंबई ने डेवलपमेंट को अपनाया है और एंटी-डेवलपमेंट को नकार दिया है। मुंबई के लोगों ने अपना भरोसा दिखाया है। महाराष्ट्र में भाजपा नंबर वन पार्टी है और शिवसेना कम समय में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।" 


बैठक के दौरान शिंदे ने सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्ड के विकास के लिए 'शॉर्ट- टर्म', 'मिड-टर्म' और 'लॉन्ग-टर्म' योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब भावनात्मक राजनीति का दौर खत्म हो चुका है और पार्षदों को केवल विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।

 उन्होंने नगरसेवकों को सलाह दी कि वे सुबह जल्दी उठकर अपने वार्ड का दौरा करें, साफ-सफाई (डीप-क्लीन ड्राइव) सुनिश्चित करें और जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि "जनता की आवाज सुनी जानी चाहिए और वार्ड स्तर पर काम जमीन पर दिखना चाहिए।"

 चुनाव परिणामों के बाद पार्षदों को मुंबई के बांद्रा स्थित 'ताज लैंड्स एंड' होटल में ठहराया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इसका मुख्य कारण अन्य दलों द्वारा संभावित 'हॉर्स ट्रेडिंग' (पार्षदों की खरीद-फरोख्त) को रोकना है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे पार्षदों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला (वर्कशॉप) बताया गया है।


बीएमसी में बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 29 सीटें जीती हैं। महायुति (गठबंधन) के पास कुल 118 सीटें हैं, जो बहुमत (114) से अधिक हैं। शिंदे ने दावा किया है कि मुंबई का अगला मेयर 'महायुति' का ही होगा, हालांकि शिंदे गुट द्वारा ढाई-ढाई साल के मेयर फॉर्मूले की मांग की खबरें भी चर्चा में हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें