नोटबंदी के बाद बरामद हुई कालेधन को लेकर बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने बड़ा बयान दिया है। मायावती ने कहा है कि सरकार ने जो भी कालाधन बरामद किया है, उसे गरीबों के अकाउंट में डालें और किसानों के कर्ज को भी माफ किया जाए। वहीं, नोटबंदी के फैसले पर सवाल उठाते हुए मायावती ने कहा कि इससे सबसे ज्यादा परेशान गरीब, किसान और मजदूर हैं।