उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की चुनावी लिस्ट जारी होते ही विवाद शुरू हो गया है। टिकट न मिलने से नाराज नेताओं के समर्थक देहरादून में बीजेपी दफ्तर के सामने जुट गए। बीजेपी के ये कार्यकर्ता देहरादून के महापौर विनोद चमोली को धर्मपुर सीट से टिकट देने की मांग कर रहे थे, इन्होंने विरोध प्रदर्शन के नाम पर बीजेपी कार्यालय में ही भजन गाने शुरू कर दिए।