यूपी में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद आगरा में जश्न का माहौल देखने को मिला। यहां बीजेपी ने विधानसभा की सभी सीटों पर जीत दर्ज की है। इस खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने होली और दिवाली एक साथ मनाई। लोगों ने खुशी में पटाखे फोड़े और रंग अबीर लगाकर होली खेली। इतना ही नहीं ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमे।