उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी ने दलितों को लुभाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में इलाहाबाद में के. पी. कमेटी सभागार में पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा ने स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी और उसकी अध्यक्ष मायावती पर जमकर हल्ला बोला गया। सांसद उदित राज ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए जी-जान से जुट जाएं।