देश की 60 फीसदी से ज्यादा आबादी पर बीजेपी का राज है। साल 2017 में हुए चुनावों में भी बीजेपी ने विपक्षी पार्टियों को पीछे छोड़ कई राज्यों में लैंडस्लाइड जीत हासिल की लेकन हर चीज की एक कीमत चुकानी होती है और बीजेपी ने भी इस जीत के लिए बहुत बड़ी कीमत चुकाई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में कुल 218 करोड़ रुपये खर्च किए हैं जिसमें से 175 करोड़ सिर्फ यूपी में ही खर्च किए। यानी अगर अंदाजा लगाया जाए तो उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने 56 लाख का खर्च आया।