जज विवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही तो वहीं अब बीजेपी ने इस मुद्दे के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि देश के कुछ राजनीतिक दल न्यायपालिका के आंतरिक मामलों को घसीटने की कोशिश कर रहे हैं और उसका राजनीतिकरण कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस को आज चुनाव अवसर नहीं मिल रहा है इसीलिए वो इस मामले का राजनीतिकरण कर रही है।