भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने भगवान हनुमान पर एक अजीब बयान दिया है। राजस्थान में बीजेपी के विधायक ज्ञान देव आहूजा ने हनुमान जी को धरती का पहला आदिवासी बताया। ज्ञान देव आहूजा ने कहा कि भगवान हनुमान धरती पर पहले आदिवासी नेता हैं। ज्ञान देव आहूजा का ये बयान एसी-एसटी की ओर से भगवान हनुमान की तस्वीर के अपमान के कंट्रोल डैमेज की तरह देखा जा रहा है। बाड़मेर में 2 अप्रैल को भारत बंद के प्रदर्शन के दौरान हनुमान जी की तस्वीर का अपमान किया गया था।