कश्मीर का मुद्दा कितना संवेदनशील है, ये पूरा विश्व जानता है। लेकिन शायद कश्मीर में बैठे नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला के लिए ये समझना मुश्किल है। तभी तो इस बार फिर उन्होंने कश्मीर पर विवादित बयान दिया है। लेकिन इस बार कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही फारुक अब्दुल्ला के कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष को लाने के बयान की घोर निंदा की है।