वैश्विक स्तर पर भारत की ओर से स्टील का उत्पाद बढ़ाने के लिए आर्सेनल मित्तल और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी SAIL ने हाथ मिला लिया है। केंद्रीय मंत्री चौधरी बिरेंद्र सिंह ने बताया कि इस साझेदारी से भारत विश्व के लिए मानक इस्पात का उत्पादन करेगा। साथ ही बिरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि, राहुल गांधी कांग्रेस की कमान संभालने में असमर्थ हैं और ये बात पार्टी के वरिष्ठ नेता अच्छे से जानते हैं इसलिए, राहुल गांधी को अबतक पार्टी में ‘नेता’ के तौर पर अपनाया नहीं जा सका है।