राहुल गांधी के बीजेपी और तिरंगे पर दिए गए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस तरह की बेतुकी बात करना राहुल गांधी की फितरत है। उनसे इसी तरह की बातों की अपेक्षा की जा सकती है। कांग्रेस उपाध्यक्ष पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा। राहुल पर चुटकी लेते हुए बीजेपी नेता ने कही कि वो अब लोगों के सामने भाषण नहीं देते बल्कि बिलखते हैं।