बीजेपी अपना 42 वां स्थापना दिवस मना रही है और इसे खास ढंग से मनाने की तैयारी भी है स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी सांसद कमल के फूल वाली का टोपी पहनकर संसद भवन पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन जबरदस्त तरीके से होगा। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी ने बड़े स्तर पर ध्वजारोहण की भी तैयारी की है। बीजेपी के जितने भी मंडल जिले हैं सब जगह ध्वजारोहण हो रहा है । हर कार्यकर्ता को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के निर्देश हैं। इसके साथ ही शोभायात्रा भी स्थापना दिवस के दिन में निकाली जा रही है। सभी के हाथों में कमल के निशान वाला ध्वज और सड़कों पर पार्टी का प्रचार करते हुए कार्यकर्ता नजर आएंगे। वैसे 42 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है जब बीजेपी स्थापना दिवस को इतने भव्य तरीके से बना रही है।